अदिति छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर

अदिति छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर

अदिति छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: January 28, 2022 12:28 pm IST

बोका रियो ( अमेरिका ), 28 जनवरी ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक गेनब्रिज एलपीजीए टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत करते हुए छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं ।

शीर्ष पर काबिज लीडिया को से वह तीन शॉट ही पीछे है ।

इस कोर्स पर पिछली बार कट में प्रवेश से चूकी अदिति ने पहले ही दिन शानदार फॉर्म दिखाया । उन्होंने सिर्फ एक बार 18वें होल पर बोगी किया ।

भारत की निष्ठा मदान पांच ओवर 77 के स्कोर के साथ काफी नीचे हैं ।आमंत्रण पर खेल रही निष्ठा एलपीजीए में पदार्पण कर रही है । उन्होंने दो बर्डी लगाये लेकिन पांच बोगी और दो डबल बोगी किये ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में