सीसीआई स्नूकर क्लासिक के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे आडवाणी और रावत

सीसीआई स्नूकर क्लासिक के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे आडवाणी और रावत

सीसीआई स्नूकर क्लासिक के सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे आडवाणी और रावत
Modified Date: March 1, 2024 / 07:46 pm IST
Published Date: March 1, 2024 7:46 pm IST

मुंबई, एक मार्च (भाषा) कई बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने शुक्रवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक के ‘बेस्ट ऑफ 11 फ्रेम’ के क्वार्टरफाइनल में मुंबई के नितेश मदान को 6-4 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

भारत के लिए 27 विश्व खिताब जीतने वाले बेंगलुरु के आडवाणी ने 61-51, 78-8, 75-2, 57-68, 4-61, 15-71, 89-9, 108-9, 54-65, 102-0 से जीत हासिल की।

सेमीफाइनल में गत चैम्पियन आडवाणी का सामना बॉम्बे जिमखाना के लक्ष्मण रावत से होगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में पुषिदंर सिंह को 6-5 (68-66, 70-33, 28-81, 80-23, 54-82, 50-53, 40-73, 23-68, 83-39, 71-36, 85-0) से मात दी।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में कमल चावला ने रयान रज्मी को 6-4 (79-39, 55-66, 104-14, 90-0, 13-56, 5-78, 87-25, 29-69, 71-6, 79-39) से जबकि इंग्लैंड के स्टीफन ली ने विजय निचानी को 6-1 (71-18, 81-36, 102-0, 68-40, 98-29, 65-29) से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में