रायपुर -बिलासपुर में एकदिवसीय महिला अधिवक्ता मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ महिला क्रिकेट टीम को अधिवक्ता संघ रायपुर महिला क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बनाकर जीत हासिल की ये आयोजन बिलासपुर हाईकोर्ट ग्राउंड में आयोजित किया गया था
महिला अधिवक्ता मैत्री मैच में अधिवक्ता संघ रायपुर महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट खोकर 97 रन बनाकर जीत हासिल किया। जिसमें अधिवक्ता ललिता वर्मा ने एवं कुमारी पूजा मोहिते ने सर्वाधिक रनों का योगदान दिया। वहीं बिलासपुर हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ महिला क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में 84 रन बनाकर ऑल आऊट हो गए। मैच के मैन ऑफ द मैच ललिता वर्मा एवं बेस्ट फील्डर गौरी बोराल को मिला। मैच के मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय थे।
अधिवक्ता संघ रायपुर महिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है।
कप्तान – अधिवक्ता स्मिता पांडे
उपकप्तान – अधिवक्ता पूजा मोहिते
मैनेजर – अधिवक्ता किरण तिवारी खिलाड़ीगण अधिवक्ता ललिता वर्मा, अधिवक्ता सुचित्रा वर्धन, अधिवक्ता एसीमा वर्मा, अधिवक्ता स्वाति शर्मा, अधिवक्ता जूली पनिका, अधिवक्ता प्रीति शुक्ला, अधिवक्ता मोनिका साहू, अधिवक्ता शोभा सोनी, अधिवक्ता गौरी बोराल, गायत्री साहू एवं टीम के कोच अधिवक्ता किशोर मिश्रा थे।
WEB TEAM IBC24