Jonathan Trott Retirement: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में इस टीम का सफर ख़त्म.. मुख्य कोच ने ले ली टीम से भावुक विदाई, देखें तस्वीरें

Afghanistan Cricket Coach Jonathan Trott Retirement: अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद पद छोड़ा, भावुक विदाई, टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियां रहीं खास।

Jonathan Trott Retirement: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में इस टीम का सफर ख़त्म.. मुख्य कोच ने ले ली टीम से भावुक विदाई, देखें तस्वीरें

Afghanistan Cricket Coach Jonathan Trott Retirement | Image- ACB Twitter File

Modified Date: February 20, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: February 20, 2026 4:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चार साल बाद ट्रॉट ने पद छोड़ा
  • टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जताया गर्व
  • कनाडा पर जीत के साथ अभियान समाप्त

चेन्नई: अफगानिस्तान टीम के साथ बिताए यादगार पलों से संतुष्ट लेकिन भावुक कोच जोनाथन ट्रॉट ने चार साल के कार्यकाल के बाद अपनी भूमिका को अलविदा कह दिया। इस पद की पेशकश पहले उनके इंग्लैंड के साथी ग्राहम थोर्प को की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। (Afghanistan Cricket Coach Jonathan Trott Retirement) इसके बाद 44 वर्षीय ट्रॉट को यह जिम्मेदारी मिली। अफगानिस्तान ने सुपर आठ की दौड़ से बाहर होने के बाद अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर अभियान समाप्त किया।

ट्रॉट ने टीम के साथ अपने सफर को याद करते हुए कहा कि यह अनुभव बेहद खास रहा। उनके नेतृत्व में अफगानिस्तान टीम ने सफेद गेंद क्रिकेट में खुद को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्थापित किया। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के करीब पहुंची और 2024 टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रही।

मैच के बाद ट्रॉट ने कहा, “शायद यह सही समय है या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन मैं सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे यह अवसर काफी हद तक सौभाग्य से मिला, क्योंकि ग्राहम थोर्प यह भूमिका नहीं निभा सके।” उन्होंने कहा कि उन्होंने इस जिम्मेदारी को पूरे उत्साह के साथ स्वीकार किया और पूरी मेहनत से काम किया।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे ट्रॉट ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी खिलाड़ियों के व्यक्तिगत विकास को देखना रहा। (Afghanistan Cricket Coach Jonathan Trott Retirement) उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के जीवन में बदलाव आता है और वे अपने परिवार की दिशा बदल सकते हैं। साथ ही उन्होंने माना कि टीम कभी-कभी बदकिस्मत रही, खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में, जहां जीत के करीब पहुंचकर भी हार का सामना करना पड़ा।

जिम्बाब्वे ने किया आगे की रणनीति का खुलासा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि टी20 विश्व कप ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे के प्रदर्शन को सभी ने सराहा है और उम्मीद है कि कठिन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सुपर आठ चरण में वे उसी ‘छिपे रूस्तम’ वाली कहानी को दोहरा सकेंगे जिसे दुनिया में सभी पसंद करते हैं। बता दें कि, जिम्बाब्वे ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को ग्रुप बी के मैचों में हराया।

रजा ने श्रीलंका को हराने के बाद कहा,”हम आगे के मैचों पर नजरें रखते हैं। अगर वर्तमान पर रखेंगे तो कोई हमसे उम्मीद नहीं करेगा। सभी के दिल जीतने और सम्मान पाने के लिये यह सर्वश्रेष्ठ स्थिति है।’’ अब जिम्बाब्वे को सुपर आठ में भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। (Afghanistan Cricket Coach Jonathan Trott Retirement) रजा ने कहा, “हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे । हम 21 को पहुंचेगे और 22 को अभ्यास करेंगे। अगर तीन में से दो मैच भी जीत सके तो कुछ भी हो सकता है। सभी को छिपे रूस्तम की कहानी पसंद है।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown