इंदौर, 14 जनवरी (भाषा) अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए।
अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन नैब ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए।
भाषा
पंत
पंत