सबालेंका के बाद सिनर का भी ‘सनशाइन डबल’, लेहेका को हराकर मियामी ओपन जीता

सबालेंका के बाद सिनर का भी ‘सनशाइन डबल’, लेहेका को हराकर मियामी ओपन जीता

सबालेंका के बाद सिनर का भी ‘सनशाइन डबल’, लेहेका को हराकर मियामी ओपन जीता
Modified Date: March 30, 2026 / 10:11 am IST
Published Date: March 30, 2026 10:11 am IST

मियामी गार्डन्स , 30 मार्च (एपी) यानिक सिनर ने जिरि लेहेका को 6 . 4, 6 . 4 से हराकर मियामी ओपन पुरूष एकल खिताब जीत लिया और एरिना सबालेंका के बाद उनका भी ‘सनशाइन डबल’ पूरा हो गया ।

सबालेंका ने कोको गाफ को हराकर महिला एकल खिताब जीता था । इंडियन वेल्स और मियामी ओपन एक साथ जीतने को ‘सनशाइन डबल’ कहा जाता है और 2017 में रोजर फेडरर के बाद यह कमाल करने वाले सिनर दूसरे पुरूष खिलाड़ी हैं ।

सिनर ने तीन साल पहले भी मियामी ओपन जीता था । पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण निलंबन की वजह से वह इस टूर्नामेंट से बाहर रहे थे ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में