पत्नी फातिमा के साथ मिलकर प्री स्कूल ‘ऐस जूनियर्स’ खोलेंगे अगरकर

Ads

पत्नी फातिमा के साथ मिलकर प्री स्कूल ‘ऐस जूनियर्स’ खोलेंगे अगरकर

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 01:32 PM IST

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी पत्नी फातिमा 29 जुलाई को एक आधुनिक अर्ली लर्निंग सेंटर (स्कूल से पूर्व का केंद्र) ‘ऐस जूनियर्स’ लॉन्च करेंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अगरकर के मुताबिक इसका पाठ्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, भावनात्मक समझ और संवाद की समझ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

एक प्रीस्कूल के तौर पर शुरू हुआ ऐस जूनियर्स आने वाले वर्षों में एक पूरे के-12 पारिस्थितिकी तंत्र (किंडरगार्टन से 12वीं कक्षा तक) में बदल जाएगा।

अगरकर ने कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे सिखाया कि सफलता सिर्फ प्रतिभा से नहीं मिलती। यह हर दिन सीखने, खुद को ढलने लायक बने रहने, एक टीम के तौर पर काम करने और सफलता और मुश्किलों दोनों को संभालने की हिम्मत बढ़ाने से आती है। ये जिदगी भर चलने वाले कौशल हैं और इन्हें बच्चों के जीवन में जल्दी विकसित किया जाना चाहिए।’’

भाषा सुधीर पंत

पंत