केनरा बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये

Ads

केनरा बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 01:23 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 01:23 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली दो प्रतिशत बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हो गया।

बेंगलुरु स्थित इस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,752 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

केनरा बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 38,063 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज से होने वाली आय भी बढ़कर 32,957 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में 31,003 करोड़ रुपये थी।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल अग्रिमों का 1.57 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 2.69 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध एनपीए यानी फंसे हुए कर्ज घटकर 0.36 प्रतिशत रह गए, जबकि 2025-26 की समान तिमाही में यह 0.63 प्रतिशत थे।

भाषा योगेश

योगेश