अक्षय ने जयपुर ओपन के पहले दौर में बढ़त बनायी

Ads

अक्षय ने जयपुर ओपन के पहले दौर में बढ़त बनायी

  •  
  • Publish Date - December 13, 2023 / 08:26 PM IST,
    Updated On - December 13, 2023 / 08:26 PM IST

जयपुर, 13 दिसंबर (भाषा) चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने बुधवार को यहां एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में सात अंडर 63 का शानदार कार्ड खेला।

चंडीगढ़ के एक और गोल्फर जयराज सिंह संधू और दिल्ली के सप्तक तलवार छह अंडर 64 के कार्ड से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

अक्षय ने आठ बर्डी लगायी और एक बोगी की।

नौ गोल्फर 65 के कार्ड से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं जिसमें पिछले साल के ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ चैम्पियन मनु गंडास और 2018 जयपुर ओपन के विजेता अमन राज भी शामिल हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत