अक्षय शर्मा और ध्रुव श्योराण संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Ads

अक्षय शर्मा और ध्रुव श्योराण संयुक्त रूप से शीर्ष पर

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 07:29 PM IST

नूंह (हरियाणा) 22 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा और गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण ने बुधवार को यहां दूसरे दौर के बाद नौ अंडर 135 के स्कोर के साथ एक करोड़ रुपये की डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से बढ़त हासिल कर ली।

दो बार के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई विजेता 35 वर्षीय अक्षय (70-65) ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात अंडर 65 का स्कोर बनाया और संयुक्त 14वें स्थान से शीर्ष पर पहुंच गए। उन्होंने इस दौर में नौ बर्डी और दो बोगी लगाए।

साल 2024 में टूर के विजेता 31 वर्षीय ध्रुव (69-66) ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाया। वह इस दौरान पार-पांच शॉट वाले 14वें होल में ईगल लगाने में सफल रहे।

जापान के ताइगा तनाका (68-68), कोलकाता के सुनीत चौरसिया (70-66) और नेपाल के सुकरा बहादुर राय (70-66) आठ अंडर 136 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

कट-ऑफ स्कोर 144 (इवन-पार) रहा, जिसमें 132 खिलाड़ियों में से 50 खिलाड़ी अंतिम दो राउंड में पहुंचे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर