जेद्दा (सऊदी अरब), 21 अप्रैल (एपी) इवान टोनी के दूसरे हाफ में किए गए निर्णायक गोल की मदद से सऊदी अरब के क्लब अल-अहली सऊदी ने जापान के विसेल कोबे को 2-1 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
जेद्दा में शनिवार को होने वाले फाइनल में अल-अहली सऊदी का मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली और जापान के माचिदा ज़ेलविया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विसेल कोबे के 32वें मिनट में युशिनोरी मुटो के गोल से बढ़त बनाई। अल-अहली सऊदी ने 62वें मिनट में ब्राजील के विंगर गैलेनो के गोल से बराबरी की। टोनी ने इसके आठ मिनट बाद अल-अहली सऊदी की तरफ से दूसरा गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
एपी
पंत
पंत