अल्काराज और जोकोविच मैड्रिड ओपन से हटे

Ads

अल्काराज और जोकोविच मैड्रिड ओपन से हटे

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 09:06 PM IST

मैड्रिड, 17 अप्रैल (एपी) विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के क्ले कोर्ट सत्र के प्रमुख टूर्नामेंट मैड्रिड ओपन से हटने के कारण बड़ा झटका लगा है।

अल्काराज ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस टूर्नामेंट से हटने का ‘दुख’ है और वह लगातार दूसरे वर्ष मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होना है।

अल्काराज हाल ही में दाहिनी कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को बार्सिलोना ओपन से भी नाम वापस ले लिया था।

इससे पहले विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी कंधे की चोट के कारण मैड्रिड ओपन से हट चुके हैं, जिससे टूर्नामेंट की स्टार पावर को बड़ा झटका लगा है।

जोकोविच ने इंडियन वेल्स में आयोजित बीएनपी परिबास ओपन के बाद से कोई प्रतियोगिता नहीं खेली है। वह दाहिने कंधे की चोट के कारण मियामी ओपन से बाहर रहे थे और मोंटे कार्लो मास्टर्स में भी हिस्सा नहीं लिया।

जोकोविच ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “दुर्भाग्यवश, मैं इस साल मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं जल्द वापसी के लिए अपनी रिकवरी जारी रखे हुए हूं। हस्ता प्रोंतो (जल्द ही फिर मिलेंगे)।”

जोकोविच मैड्रिड में तीन बार के चैंपियन रह चुके हैं।

टूर्नामेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हम उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ही यहां वापसी करेंगे, ताकि हम काजा माजिका (मैड्रिड ओपन की मेजबानी करने वाला स्टेडियम) में एक बार फिर आपके खेल का आनंद ले सकें, जैसा कि हमने पहले कई बार किया है।”

एपी

आनन्द नमिता

नमिता