अल्काराज़ और सबालेंका को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
अल्काराज़ और सबालेंका को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
मैड्रिड, 21 अप्रैल (एपी) टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ और एरीना सबालेंका ने लॉरियस पुरस्कारों में क्रमशः वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया, जबकि फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया।
अल्काराज़ ने पिछले साल फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के अलावा इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था। विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी सबालेंका ने पिछले साल लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीता था।
पीएसजी 2025 में पहली बार यूरोपीय क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग का खिताब जीतने में सफल रहा था।
इस महीने मास्टर्स खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले गोल्फर रोरी मैकलॉय को वर्ष में शानदार वापसी करने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
बार्सिलोना और स्पेन के स्टार फुटबॉलर 18 वर्षीय लामिन यामल ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
फॉर्मूला वन चैंपियन लैंडो नॉरिस को विश्व का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
जर्मनी के महान फुटबॉलर टोनी क्रूस ने विश्व खेल प्रेरणा पुरस्कार हासिल किया जबकि अपने जमाने की दिग्गज जिम्नास्ट नादिया कोमानेसी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार दिया गया।
अमेरिका के स्नोबोर्डर क्लो किम को ‘वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन’ का पुरस्कार दिया गया। ब्राजील के गैब्रियल अराउजो को दिव्यांग वर्ग में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
स्पेन की राजधानी में आयोजित किए गए इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और फ्रीस्टाइल स्कीयर एलीन गु ने की।
एपी
पंत
पंत

Facebook


