गीले मैदान के कारण भारत-जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में विलंब
गीले मैदान के कारण भारत-जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में विलंब
सानो (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारत और जापान की पुरुष टीम के बीच यहां मंगलवार को होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हुई।
सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण आउटफील्ड काफी प्रभावित हुआ था। हालांकि इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए मंगलवार को आसमान साफ हो गया।
रविवार को जापान पहुंची भारतीय टीम लगातार बारिश के कारण अगले दिन अभ्यास नहीं कर सकी।
यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेला जा रहा है।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


