अल्कारेज ने कोर्डा को हराकर नेक्स्ट जेन फाइनल्स जीता

Ads

अल्कारेज ने कोर्डा को हराकर नेक्स्ट जेन फाइनल्स जीता

  •  
  • Publish Date - November 14, 2021 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मिलान, 14 नवंबर (एपी) स्पेन के शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज ने सीधे सेटों में अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा को हराकर नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

शनिवार को हुए मुकाबले में 18 साल के अल्कारेज ने कोर्डा को 82 मिनट में 4-3, 4-2, 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

अल्कारेज के लिए मौजूदा सत्र शानदार रहा। 2021 से पहले उनके नाम पर टूर स्तरीय की प्रतियोगिता में सिर्फ एक जीत थी लेकिन अब वह 32 मुकाबले जीत चुके हैं।

मिलान में जीत के साथ अल्कारेज 1992 में आंद्रेई मेदवेदेव के बाद एक सत्र में इतनी जीत दर्ज करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। तब 18 बरस की उम्र में मेदवेदेव का जीत-हार का रिकॉर्ड 32-11 था।

अल्कारेज मौजूदा सत्र में 100 से अधिक स्थान की छलांग के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाई थी।

एपी सुधीर

सुधीर