अल्कराज सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में

Ads

अल्कराज सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 08:28 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 08:28 PM IST

विंबलडन, चार जुलाई (एपी) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने मंगलवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-0, 6-2, 7-5 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

अल्कराज तीसरी बार विंबलडन में भाग ले रहे हैं। इससे पहले वह कभी ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, लेकिन इस बार उन्हें इस ग्रासकोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच के आठवें खिताब की राह में सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है।

सात बार के चैंपियन जोकोविच ने सोमवार को बारिश से प्रभावित मैच में पेड्रो कैचिन को 6-3, 6-3, 7-6 (4) से हराया था।

इस बीच महिला वर्ग में अस्वस्थ होने के कारण पिछले सप्ताह ईस्टबोर्न इंटरनेशनल से हटने वाली एलेना रयबाकिना ने पहला सेट गंवाने के बाद अपनी सर्विस में सुधार किया और शेल्बी रोजर्स को 4-6, 6-1, 6-2 से हराया।

एपी पंत

पंत