‘ओशन्स इलेवन’ के प्रीक्वल में ब्रैडली कूपर और मार्गोट रॉबी के साथ नजर आएंगी मोनिका बारबरो

Ads

'ओशन्स इलेवन' के प्रीक्वल में ब्रैडली कूपर और मार्गोट रॉबी के साथ नजर आएंगी मोनिका बारबरो

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 03:58 PM IST

लॉस एंजिलिस, एक जुलाई (भाषा) वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘ओशन्स इलेवन’ की ‘प्रीक्वल’ में हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बारबरो भी नजर आएंगी।

बारबरो इस फिल्म में अमेरिकी अभिनेता ब्रैडली कूपर और ऑस्ट्रेलिया अभिनेत्री मार्गोट रॉबी के साथ दिखाई देंगी।

मनोरंजन समाचार वेबसाइट ‘डेडलाइन’ के अनुसार, ब्रैडली कूपर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण जारी है। इसमें ब्राजील के अभिनेता वैगनर मौरा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के 25 जून, 2027 को रिलीज होने की संभावना है।

‘ओशन्स इलेवन’ 2001 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन स्टीवन सोडरबर्ग ने किया था।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी