S Sreesanth Ban Removed: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बड़ी राहत, केसीए ने हटाया बैन, क्या अब होगी वापसी?

Ads

S Sreesanth Ban Removed: केरल क्रिकेट संघ ने पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया।

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 02:29 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 04:05 PM IST

S Sreesanth Ban Removed/Photo Credit: X

HIGHLIGHTS
  • केरल क्रिकेट संघ (KCA) ने एस. श्रीसंत पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया
  • KCA के अनुसार, श्रीसंत ने बिना शर्त माफी मांगी और अपनी टिप्पणियों पर खेद जताया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया
  • श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं

तिरुवनंतपुरम। S Sreesanth Ban Removed: केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया। यह प्रतिबंध संघ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण लगाया गया था।

केसीए के बयान के मुताबिक उसने अपनी विशेष आम बैठक में प्रतिबंध (S Sreesanth Ban Removed) हटाने का फैसला किया। बयान में कहा गया है कि यह फैसला क्रिकेटर के बिना शर्त माफी मांगने और केसीए के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताने के बाद किया गया। बयान के अनुसार श्रीसंत पर यह प्रतिबंध पिछले केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) के मुकाबलों से पहले लगाया गया था।

कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर

S Sreesanth Ban Removed पूर्व तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 T20I मैच खेले है। टेस्ट में उन्होंने 37.59 की औसत से 87 विकेट लिए। इस दौरान एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 और एक मैच में 8/99 रहा, जिसमें चार बार चार विकेट और तीन बार पांच विकेट चटकाए है।

अगर बात करें वनडे मैच की तो उसमें श्रीसंत ने 33.44 की औसत से 75 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/55 रहा, जबकि T20I में उन्होंने 10 मैचों में सात विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में, श्रीसंत ने 74 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेले और 213 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 92 लिस्ट A मैचों में 124 विकेट और 65 T20 मैचों में 54 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें

KCA ने श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध क्यों हटाया?

KCA के अनुसार, श्रीसंत ने बिना शर्त माफी मांगी और अपनी टिप्पणियों पर खेद जताया, जिसके बाद प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया।

श्रीसंत पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया था?

उन पर KCA के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

श्रीसंत ने भारत के लिए कितने मैच खेले हैं?

उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

क्या श्रीसंत अब केरल क्रिकेट गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे?

प्रतिबंध हटने के बाद KCA की ओर से उन पर लगी रोक समाप्त हो गई है। आगे की भागीदारी संबंधित नियमों और प्रतियोगिताओं के अनुसार होगी।