विश्व एथलेटिक्स रिले में सभी पांच भारतीय टीम फाइनल दौर में जगह बनाने में नाकाम रहीं

विश्व एथलेटिक्स रिले में सभी पांच भारतीय टीम फाइनल दौर में जगह बनाने में नाकाम रहीं

विश्व एथलेटिक्स रिले में सभी पांच भारतीय टीम फाइनल दौर में जगह बनाने में नाकाम रहीं
Modified Date: May 2, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:14 pm IST

गैबोरोन (बोत्सवाना), दो मई (भाषा) भारत की सभी पांच टीमें शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स रिले के पहले दिन अपने-अपने फाइनल दौर में जगह बनाने में नाकाम रहीं और इस तरह 2027 विश्व चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की करने से चूक गईं।

ये रविवार को इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चार जगहों के लिए होने वाले एक अतिरिक्त दौर में फिर से मुक़ाबला करेंगी।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर टीम (धर्मवीर चौधरी, राजेश रमेश, विशाल टीके और मनु टीएस) ने अच्छा प्रदर्शन किया। वे हीट नंबर तीन में तीन मिनट 0032 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। पर कुल मिलाकर 12वें स्थान पर रहने के कारण रविवार को होने वाले फाइनल दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए।

सबसे पहले मिश्रित चार गुणा 100 मीटर टीम उतरी जिसमें एस तमिलारासु, नित्या गांधे, अनिमेष कुजूर और एस एस स्नेहा शामिल थे। यह टीम रेस पूरी नहीं कर पाई क्योंकि दूसरे लेग की धावक नित्या गांधे से बैटन लेने के बाद वह कुजूर के हाथों से फिसल गया।

इसके बाद तीर्थेश पी शेट्टी, अंसा बाबू, अमोज जैकब और रशदीप कौर की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीम ने हीट नंबर एक में तीन मिनट और 16 सेकंड के समय के साथ छठा स्थान हासिल किया।

तमन्ना, नित्या गांधे, सुदेशना शिवंकर और स्नेहा एसएस की महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर टीम ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और हीट नंबर एक में 4397 सेकंड के समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

भारतीय खेमे के लिए निराशा का सिलसिला जारी रहा जब हर्ष संतोष राउत, राघुल कुमार, अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह की पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर टीम हीट नंबर तीन में 3907 सेकंड के समय के साथ आठवें और आखिरी स्थान पर रही।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में