‘ऑल इंडिया गवर्नर्स गोल्ड कप’ 16 नवंबर से गंगटोक में

Ads

‘ऑल इंडिया गवर्नर्स गोल्ड कप’ 16 नवंबर से गंगटोक में

  •  
  • Publish Date - November 9, 2025 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 9, 2025 / 01:22 PM IST

गंगटोक, नौ नवंबर (भाषा) सिक्किम फुटबॉल संघ (एसएफए) ने रविवार को घोषणा की कि ‘ऑल इंडिया गवर्नर्स गोल्ड कप’ टूर्नामेंट 16 से 29 नवंबर तक यहां पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और सिक्किम ओलंपिक संघ (एसओए) से मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी।

प्री-क्वालीफाइंग दौर 16 नवंबर से शुरू होगा जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल 18 नवंबर से खेले जाएंगे।

क्वार्टर फाइनल 22 नवंबर से 25 नवंबर तक होंगे जबकि सेमीफाइनल 26 और 27 नवंबर को होंगे। फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

सभी मैच एआईएफएफ के नियमों के अनुसार कृत्रिम टर्फ पर खेले जाएंगे और एसएफए के पास जरूरत पड़ने पर मैचों को पुनर्निर्धारित करने का अधिकार होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द