कोरिया ओपन में सभी भारतीय गोल्फर कट से चूके

कोरिया ओपन में सभी भारतीय गोल्फर कट से चूके

कोरिया ओपन में सभी भारतीय गोल्फर कट से चूके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 24, 2022 8:26 pm IST

चियोनान, 24 जून (भाषा) भारत के सभी चारों गोल्फर राहिल गंगजी, गगनजीत भुल्लर, वीर अहलावत और हनी बैसोया शुक्रवार को यहां एशियाई टूर के कोलोन कोरिया ओपन के लिये कट में जगह बनाने से चूक गये।

गंगजी ने 72 और 75 के कार्ड खेले जिससे वह एक शॉट से कट हासिल करने से चूक गये।

भुल्लर ने 73 और 75 जबकि अहलावत ने 78 और 76 के कार्ड खेले।

बैसोया पहले दौर में 80 का कार्ड खेलने के बाद टूर्नामेंट से हट गये थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में