अमनदीप द्राल स्विट्जरलैंड में 13वें और वाणी 23वें स्थान पर रहीं
अमनदीप द्राल स्विट्जरलैंड में 13वें और वाणी 23वें स्थान पर रहीं
फ्लमसरबर्ग, 14 मई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अमनदीप द्राल ने 2022 फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन के अंतिम दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह दो अंडर 213 के कुल स्कोर से शीर्ष 15 में जगह बनाने में सफल रहीं।
साथी भारतीय गोल्फर वाणी कपूर पार-5 वाले 16वें होल पर ट्रिपल बोगी कर बैठी लेकिन इसके बावजूद 18वें होल में बर्डी की बदौलत 73 का कार्ड खेलने में कामयाब रहीं। इससे वह संयुक्त 23वें स्थान पर रहीं।
अमनदीप ने पांचवें होल में एक शॉट ड्राप करने के बाद सातवें और 11वें होल में बर्डी लगायी।
नीदरलैंड के अमेच्योर गोल्फर लॉरेन होल्मे ने दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर खिताब जीता।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


