अमनदीप 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंची

अमनदीप 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंची

अमनदीप 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 10, 2022 2:48 pm IST

सिटगेस (स्पेन) 10 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे चरण में एक अंडर 71 का कार्ड खेला।

वह इस लेडीज यूरोपियन टूर स्पर्धा में कुल एक अंडर 215 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंच गयी।

कट में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय वाणी कपूर को इस दौर के आखिरी होल में डबल बोगी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे उन्होंने एक ओवर 74 का कार्ड खेला। वह कुल तीन-ओवर 219 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर हैं।

चार अन्य भारतीय दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, नेहा त्रिपाठी और रिद्धिमा दिलावरी कट में जगह बनाने से चूक गयी थी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में