एमेच्योर अवनी ने शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों को पछाड़कर महिला पेशेवर गोल्फ टूर का तीसरा चरण जीता
एमेच्योर अवनी ने शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों को पछाड़कर महिला पेशेवर गोल्फ टूर का तीसरा चरण जीता
मुंबई, 12 फरवरी ( भाषा ) एमेच्योर अवनी प्रशांत ने शुक्रवार को यहां कई दिग्गज पेशेवर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण का खिताब जीत लिया।
कल तक तीन शॉट से पीछे चल रही अवनी ने बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में अंतिम दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दो शॉट से खिताब जीता।
चौदह साल की अवनी ने पहले और अंतिम दौर में 67 का स्कोर बनाया जबकि दूसरे दौर में पार 70 का स्कोर बनाया। अवनी का कुल स्कोर छह अंडर 204 रहा। अवनी ने अनुभवी अमनदीप द्राल (69) को पछाड़ा जिनका कुल स्कोर चार अंडर 206 रहा।
वाणी कपूर (68) ने दो अंडर 208 के स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया जबकि सहर अटवाल अंतिम दौर में 75 के स्कोर से कुल एक अंडर 209 के स्कोर से चौथे स्थान पर खिसक गई।
भाषा सुधीर पंत
पंत

Facebook


