अमित पंघाल और सचिन सेमीफाइनल में

अमित पंघाल और सचिन सेमीफाइनल में

अमित पंघाल और सचिन सेमीफाइनल में
Modified Date: February 9, 2024 / 10:14 pm IST
Published Date: February 9, 2024 10:14 pm IST

सोफिया (बुल्गारिया), नौ फरवरी (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल और राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन ने यहां 75वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अमित (51 किग्रा) ने मंगोलिया के अलडारक्षिग बाटुल्गा पर सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से जीत हासिल की।

सचिन ने भी दबदबा बनाते हुए जॉर्जिया के कापानाद्जे जियार्जी को 5-0 से शिकस्त दी। अब उनका सामना शनिवार को यूक्रेन के अब्दुराईमोव ऐडर से होगा।

रजत (67 किग्रा) को प्री क्वार्टरफाइनल में बाई मिली थी। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहे रजत ने शुरू से ही आक्रामकता बरती और उन्होंने 37 सेकेंड के भीतर नॉकआउट से जीत हासिल की। अब वह सेमीफाइनल में जॉर्जिया के गुरूली लाशा के सामने होंगे।

ललित (54 किग्रा) को उज्बेकिस्तान के नार्टोजिएव खुजानाजार से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

नवीन कुमार (92 किग्रा) ने कजाखस्तान के कुटीबेकोव अब्जल पर 4-1 की जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह जॉर्जिया के जियार्जी कुशिताश्विली से भिड़ेंगे।

जुगनू (86 किग्रा) और सागर (92 किग्रा से अधिक) टूर्नामेंट से बाहर हो गये। जुगनू को उज्बेकिस्तान के जालोलोव सामांडर और सागर को जोकिरोव जाखोंगिर से 0-5 से हार मिली।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में