मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक, भारत पहली पारी में 285 रन पर सिमटा
मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक, भारत पहली पारी में 285 रन पर सिमटा
लंदन, 10 जुलाई (भाषा) स्मृति मंधाना (83 रन), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58 रन) और हरफनमौला दीप्ति शर्मा (57 रन) के अर्धशतकों के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को यहां खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 74.5 ओवर में 285 रन पर सिमट गई।
इन तीनों की अर्धशतकीय पारियों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 35 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट झटके जबकि लॉरेन फाइलर, इसी वोंग और मैडी विलियर्स ने दो दो विकेट प्राप्त किए। लॉरेन बेल को एक विकेट मिला।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द
आनन्द

Facebook


