आनंद ने नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज वर्ग में कार्लसन को हराया

Ads

आनंद ने नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज वर्ग में कार्लसन को हराया

  •  
  • Publish Date - May 31, 2022 / 11:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

स्टावेंजर ( नॉर्वे), 31 मई ( भाषा ) भारत के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज के ब्लिट्ज वर्ग में विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को सातवें दौर में हराकर चौथा स्थान हासिल किया ।

आनंद को चौथे दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरी और नौवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने हराया । दस खिलाड़ियों के ब्लिट्ज वर्ग के आनंद ने पांच अंक बनाये ।

उन्होंने नॉर्वे के आर्यन तारी को हराकर शुरूआत की और दूसरे दौर में वेसली सो से ड्रॉ खेला । तीसरे दौर में उन्होंने वेसलीन टोपालोव को हराया जबकि तैमूर राजाबोव के साथ उनकी बाजी ड्रॉ रही ।

गिरी से हारने और चीन के हाओ वांग से ड्रॉ खेलने के बाद उन्होंने कार्लसन को हराया लेकिन इसके बाद शखरियार मामेदियारोव से ड्रॉ खेला और लाग्रेव से हार गए ।

अमेरिका के वेसली सो 6.5 अंक लेकर शीर्ष पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर कार्लसन उनसे एक अंक पीछे थे । गिरी तीसरे स्थान पर रहे ।

दस खिलाड़ियों का क्लासिकल वर्ग मंगलवार की शाम से शुरू होगा जिसमें आनंद पहले दौर में वाचियेर लाग्रेव से खेलेंगे ।

भाषा मोना

मोना