अनन्या ने एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर में जेनेट को हराया
अनन्या ने एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर में जेनेट को हराया
चेन्नई, 11 जुलाई (भाषा) अनन्या नारायणन ने एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर टूर के महिला वर्ग के पहले दौर में शनिवार को जेनेट विधि को चार गेम में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अनन्या ने यह मुकाबला 8-11, 11-2, 11-8, 11-5 से अपने नाम किया।
एक अन्य मुकाबले में पूजा आरती रघु ने महक तलाटी को एकतरफा अंदाज में 11-3, 11-1, 11-1 से हराया।
एक अन्य मुकाबले में अनिका दुबे ने क्रिया सरवनन को 11-4, 11-5, 11-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


