मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 19वें गवर्नर्स ताइक्वांडो कप का उद्घाटन किया
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 19वें गवर्नर्स ताइक्वांडो कप का उद्घाटन किया
इंफाल, 11 जुलाई (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने शनिवार को इम्फाल के खुमान लंपक इंडोर स्टेडियम में आयोजित 19वें गवर्नर्स ताइक्वांडो कप का उद्घाटन किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन अखिल मणिपुर ताइक्वांडो संघ की ओर से किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1980 में उनके संघ के अध्यक्ष रहने के दौरान तत्कालीन राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद हुई थी।
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि प्रतियोगिता वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होती आ रही है और अब अपने 19वें सत्र तक पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री ने मणिपुर की ताइक्वांडो में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ के समर्पित प्रयासों से राज्य ने 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मणिपुर ताइक्वांडो संघ , तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दिया, जिन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


