एंजेलो मैथ्यूज, पाकिस्तान की तुबा हसन आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

एंजेलो मैथ्यूज, पाकिस्तान की तुबा हसन आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

एंजेलो मैथ्यूज, पाकिस्तान की तुबा हसन आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 13, 2022 5:20 pm IST

दुबई, 13 जून ( भाषा ) श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज और पाकिस्तान की स्पिनर तुबा हसन को मई महीने के लिये आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया ।

मैथ्यूज ने बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 344 रन बनाये । जनवरी 2021 में इन पुरस्कारों की शुरूआत के बाद मैथ्यूज इसे पाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं । उन्होंने श्रीलंका के असित फर्नांडो और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को पछाड़ा ।

मैथ्यूज ने कहा ,‘‘यह पुरस्कार पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । मैं असिथ फर्नांडो और मुशफिकुर रहीम को बधाई देन चाहता हूं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ।’’

वहीं हसन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी की । उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में ‘प्लेयर ऑफ द सीरिज’ का पुरस्कार जीता । कराची में अपने पहले मैच में उन्होंने आठ रन देकर तीन विकेट लिये ।

पुरस्कार की दौड़ में उन्होंने पाकिस्तान की बिसमाह मारूफ और जर्सी की ट्रिनिटी स्मिथ को पछाड़ा ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में