अंश नेरुरकर प्राग शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटिगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

अंश नेरुरकर प्राग शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटिगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

अंश नेरुरकर प्राग शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटिगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
Modified Date: March 21, 2024 / 07:21 pm IST
Published Date: March 21, 2024 7:21 pm IST

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) ग्यारह वर्षीय अंश नेरुरकर प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटिगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

इस युवा खिलाड़ी ने इसके साथ ही ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार भी हासिल किया।

नेरुरकर ने नौ दौर की प्रतियोगिता में आठ अंक बनाए। उन्होंने इस दौरान सात बाजियां जीती जबकि दो बाजियां ड्रॉ खेली। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 132 रेटिंग अंक मिले जिससे उनके कुल अंक की संख्या 1786 हो गई है।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार नेरुरकर ने इसके साथ ही कैंडिडेट मास्टर प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 163 जीत दर्ज की हैं जबकि 47 बाजियां ड्रॉ खेली हैं। इस बीच उन्हें 68 बाजियाें में हार का सामना भी करना पड़ा।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में