तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला

तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला

तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 26, 2021 3:27 pm IST

पेरिस, 26 जून ( भाषा ) कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने अमेरिकी दिग्गज क्रिस शाफ को शूटआफ में हराकर तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

बराबरी के फाइनल मुकाबले में दोनों ने सिर्फ दो दो अंक गंवाये । दोनों 148 . 148 का स्कोर करके बराबरी पर थे ।

दुनिया के पांचवें नंबर के तीरंदाज शाफ ने नौ के साथ शूटआफ शुरू किया जबकि वर्मा ने परफेक्ट दस अंक बनाये ।

वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण है । उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी पीला तमगा जीता था ।

इससे पहले उन्होंने रूस के अंतोन बुलाएव को 146 . 138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में