अर्जुन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे

अर्जुन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे

अर्जुन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: March 26, 2022 8:53 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय चैम्पियन अर्जुन एरिगैसी ने शनिवार को यहां 19वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर श्याम निखिल को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल करने सफल रहे।

इस जीत के साथ एरिगैसी ग्रैंडमास्टर्स ललित बाबू एम आर और कार्तिक वेंकटरमन के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये। ललित बाबू और वेंकटरमन ने ड्रॉ खेला।

उज्बेकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मास्टर निगमतोव ओरटिक ने भी ग्रैंडमास्टर सेथुरमन एसपी के साथ ड्रा मुकाबले के बाद शीर्ष आ गये है। शीर्ष पर काबिज सभी खिलाड़ियों के नाम छह अंक है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में