अरोनियन ने टाटा स्टील इंडिया ब्लिट्ज खिताब जीता

Ads

अरोनियन ने टाटा स्टील इंडिया ब्लिट्ज खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - November 21, 2021 / 10:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

कोलकाता, 21 नवंबर (भाषा) दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी लेवोन अरोनियन ने रविवार को यहां रोमांचक फाइनल में भारतीय किशोर खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को हराकर टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज खिताब जीता।

दिन के खेल के शुरुआत में निहाल सरीन के पास एकल बढ़त थी लेकिन अरोनियन और अर्जुन उन्हें पछाड़कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गये।

इसके बाद मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंचा। टाईब्रेकर में भी मुकाबला बराबर रहने के बाद इसका फैसला आर्मगेडन (शतरंज का पेनल्टी शूट-आउट) के जरिये हुआ। जिसमें अरोनियन ने अनुभव का फायदा उठाते हुए भारतीय खिलाड़ी को मात दी।

अर्जुन ने इससे दो दिन पहले यहां रैपिड खिताब जीता था।

भाषा आनन्द पंत

पंत