आर्सेनल ने ब्राइटन को हराकर खिताब का दावा मजबूत किया
आर्सेनल ने ब्राइटन को हराकर खिताब का दावा मजबूत किया
लंदन, पांच मार्च (एपी) आर्सेनल ने ब्राइटन को 1-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब जीतने की अपनी संभावना मजबूत कर दी है।
शीर्ष पर काबिज आर्सेनल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मैनचेस्टर सिटी पर सात अंक की बढ़त बना ली है जिसने एक अन्य मैच में नॉटिंघम फॉरेस्ट के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 2-2 से ड्रॉ खेला।
बुधवार को खेले गए मैच के स्टॉपेज टाइम के आठ मिनट बाद मैनचेस्टर सिटी को जीत हासिल करने का सुनहरा मौका मिला था लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी साविन्हो के शॉट को गोल लाइन के पास से क्लियर कर दिया गया। एर्लिंग हालैंड इस मैच में नहीं चल पाए जिससे मैनचेस्टर सिटी को नुकसान हुआ।
राइट विंगर बुकायो साका का नौवें मिनट में किया गया गोल आर्सेनल को जीत के लिए काफी था। इस जीत से आर्सेनल के 30 मैच में 67 अंक हो गए हैं जबकि मैनचेस्टर सिटी के 29 मैच में 60 अंक हैं।
इस बीच नए कोच माइकल कैरिक के नेतृत्व में मैनचेस्टर यूनाइटेड का लगातार सात मैचों का अजेय क्रम न्यूकैसल के हाथों 2-1 की हार के साथ समाप्त हो गया। इस मैच में मिडफील्डर जैकब रैमसे को पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में रेड कार्ड दिखाया गया और स्थानापन्न खिलाड़ी विलियम ओसुला ने 90वें मिनट में गोल किया।
एक अन्य मैच में स्ट्राइकर जोआओ पेड्रो ने हैट्रिक लगाई जिससे चेल्सी ने एस्टन विला को 4-1 से हराकर लिवरपूल को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
एपी
पंत
पंत

Facebook


