अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

अरूंधति रेड्डी, साहिबजादा फरमान फरवरी में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
Modified Date: March 23, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: March 23, 2026 3:33 pm IST

दुबई, 23 मार्च (भाषा) भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी को आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिये फरवरी महीने में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया ।

वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को टी20 विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर चुना गया है ।

रेड्डी ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भारत की 2 . 1 से जीत में अहम भूमिका निभाई । उन्होंने श्रृंखला में 7 . 25 की इकॉनॉमी दर से आठ विकेट लिये ।

रेड्डी ने कहा ,‘‘ आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना गर्व की बात है । यह इसलिये भी और खास है कि आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला जीतने में योगदान दे सकी । आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना आसान नहीं होता ।’’

साहिबजादा ने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में शतक लगाया और एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा । उन्होंने सात टी20 मैचों में 383 रन बनाये थे ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में