आर्यन, जितेश ने एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत से शुरुआत की

आर्यन, जितेश ने एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत से शुरुआत की

आर्यन, जितेश ने एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत से शुरुआत की
Modified Date: April 27, 2024 / 05:55 pm IST
Published Date: April 27, 2024 5:55 pm IST

अस्ताना (कजाकिस्तान), 27 अप्रैल (भाषा) आर्यन (51 किग्रा) और जितेश (54 किग्रा) ने शनिवार को यहां एएसबीसी एशियन अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपने मुकाबले जीतकर पहले दिन भारत को जीत से शुरुआत करायी।

आर्यन ने दक्षिण कोरिया के जो ह्योन वू को और जितेश ने चीनी ताइपे के चेन यू चेन को 5-0 के समान अंतर से हराया।

अन्य मुक्केबाज जतिन (57 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा) और यशवर्धन सिंह (63.5 किग्रा) बाद में रिंग में उतरेंगे।

जदुमणि सिंह एम (51 किग्रा), आकाश गोरखा (60 किग्रा), अजय कुमार (63.5 किग्रा) और अंकुश (71 किग्रा) रविवार को अंडर-22 वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगे।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति (54 किग्रा) मंगलवार को महिलाओं के अंडर-22 वर्ग में उज्बेकिस्तान की उक्तामोवा निगिना के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।

प्रीति ने पहले ही पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की कर ली है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में