श्रीलंका के लिए असालंका का शतक, पर बारिश की भेंट चढ़ा पहला वनडे

Ads

श्रीलंका के लिए असालंका का शतक, पर बारिश की भेंट चढ़ा पहला वनडे

  •  
  • Publish Date - January 6, 2024 / 10:10 PM IST,
    Updated On - January 6, 2024 / 10:10 PM IST

कोलंबो, छह जनवरी (एपी) श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच शनिवार को यहां एक दिवीसय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

लेकिन मैच रद्द होने से पहले चरिथ असालंका ने 95 गेंद में 101 रन की शतकीय पारी खेली जिसमें चार छक्के और पांच चौके जड़े थे। इससे श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 273 रन बनाये।

जिम्बाब्वे ने चार ओवर में दो विकेट गंवाकर 12 रन बना लिये थे कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। लगातार बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो पाया।

एपी नमिता

नमिता