टीम इंडिया के जुझारू तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा अपनी घरेलू ज़मीन पर अपने इंटरनेशनल करियर का आख़िरी मैच खेला। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और न्यूज़ीलैंड टी-20 सीरीज़ का पहला मैच भारत ने जीत लिया.
भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टी20 मैच में 53 रनों से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
सीरीज शुरु होने से पहले न्यूजीलैंड 125 अंको के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर था। जबकि पाकिस्तान 124 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर। भारत से करारी हार मिलने के बाद न्यूजीलैंड को 5 अंको का नुक्सान हुआ आैर वह पहले स्थान से खिसकर 120 अंको के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान उतने ही अंको के साथ टी20 रैंकिंग की नंबर वन कुर्सी संभालने में कामयाब हो गया।
नेहरा ने न्यूज़ीलैंड का दौरा शुरू होने से पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था और 1 नवंबर के इस मैच को अपना आखिरी मैच बताया था।
It’s always good to retire when people are asking Why rather than Why Not? – Ashish Nehra on his retirement pic.twitter.com/Uacvs17Z8S
— BCCI (@BCCI) October 12, 2017
VIDEO: #ThankYouAshishNehra.
Teammates pay their tribute to the fast bowler and relive their fond memories of him.. https://t.co/HWxJJipJRd pic.twitter.com/y7ykeA3pf3— BCCI (@BCCI) November 1, 2017
38 साल के आशीष नेहरा को कई मायनों में बेमिसाल क्रिकेटर, शानदार गेंदबाज़ माना जाता है।
पूरे करियर के दौरान फिटनेस की समस्या का सामना करते रहने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और बार-बार टीम में आते-जाते रहे। हर बार चोटिल होने के बाद जब ये माना जाने लगता था कि आशीष नेहरा नहीं खेल पाएंगे, तब वो किसी न किसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी का दावा पेश कर देते और चयनकर्ताओं को उनपर भरोसा करना पड़ता था।
वेब डेस्क, IBC24