मुंबई, दो जुलाई (भाषा) भारत के सक्वाश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना ने बृहस्पतिवार को यहां एचसीएल-एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेंथिलकुमार ने मुश्किल शुरूआत के बाद मिस्र के चौथे वरीय अब्दुल्लाह हफीज को 15-13, 11-4, 11-3 से शिकस्त दी और अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र के दूसरे वरीय यासिन शोहदी से होगा।
वहीं तन्वी ने जापान की आठवीं वरीयता प्राप्त जो फू के खिलाफ एक गेम गंवाया लेकिन 11-6, 11-7, 8-11, 11-6 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।
सेमीफाइनल में तन्वी का सामना जापान की छठी वरीय अकारी मिदोरिकावा से होगा।
भाषा नमिता मोना
मोना