आशु मलिक का शानदार प्रदर्शन, दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 35-32 से हराया

Ads

आशु मलिक का शानदार प्रदर्शन, दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 35-32 से हराया

  •  
  • Publish Date - January 24, 2024 / 10:01 PM IST,
    Updated On - January 24, 2024 / 10:01 PM IST

हैदराबाद, 24 जनवरी (भाषा) आशु मलिक के अंतिम सेकेंड में दो रेड अंक की मदद से दबंग दिल्ली ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को 35-32 से शिकस्त दी।

ब्रेक तक दिल्ली की टीम ने 18-13 से बढ़त बनायी हुई थी।

इसके बाद दोनों टीमें 28-28 के बाद 31-31 की बराबरी पर पहुंच गयी। लेकिन मलिक ने फिर मैच के अंतिम क्षण में दो रेड अंक से दबंग दिल्ली को रोमांचक जीत दिलायी।

भाषा नमिता

नमिता