एशियन गेम्स के छठें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज जीते

Ads

एशियन गेम्स के छठें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 2 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज जीते

  •  
  • Publish Date - August 24, 2018 / 10:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

जकार्ता। एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा। भारत की झोली में आज दो गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल पांच पदक आए। हालांकि कबड्डी में भारतीय महिला टीम फाइनल में हा गई और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत ने टेनिस में पुरुषों के डबल्स मुकाबले और नौकायन में गोल्ड जीतकर स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाकर 6 पहुंचाया। भारत के अब तक कुल 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 23 पदक हो गए हैं।

भारतीय नौकायन खिलाड़ियों चौकड़ी स्कल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर छठे दिन की शानदार शुरुआत करते हुए भारत को एक गोल्ड सहित कुल तीन मेडल जीते। वहीं अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाकिस्तान की एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस येवसेव की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें : पुलिस को दिखाया रौब, कार सवार ने कहा- सीएम का हूं जीजा, क्या कर लोगे…देखिए वीडियो

जबकि इससे पहले भारत ने नौकायन में दो ब्रॉन्ज मेड भी जीते। रोहित कुमार और भगवान सिंह ने डबल स्क्ल्स में और दुष्यंत ने लाइटवेट सिंगल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इससे पहले दुष्यंत ने इन खेलों में भारत को नौकायन का पहला पदक दिलाकर पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स में तीसरा स्थान हासिल किया। आखिरी 500 मीटर में वह इतना थक गए थे कि स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा। वह पदक समारोह के दौरान ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने शुक्रवार को निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। राष्ट्रमंडल खेलों की हीना ने फाइनल में 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वेब डेस्क, IBC24