जकार्ता। एशियाई खेल में भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को बैडमिंटन के फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की दिग्गज और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइ जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी है।
पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, म्यांमार की सेना ने रोहिग्याओं की हत्या और यौन शोषण किया
सिंधु को फिलहाल सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद पीवी सिंधु ने इतिहास रचा है। पीवी सिंधु एशियाड में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। आपको बता दें सिंगल्स में भारत की ही सायना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पढ़ें-9वें दिन नीरज ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड, 8 स्वर्ण के साथ 41 हुई पदकों की संख्या
यिंग ने शुरुआत से ही सिंधु पर दबाव बनाना जारी रखा हुआ था। यिंग ने पहले ही सिंधु को 5-0 से पछाड़ दिया। सिंधु के खिलाफ आक्रामक खेल खेलते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पहला गेम केवल 16 मिनटों के भीतर 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधु को यिंग के खिलाफ कमजोर देखा गया। वह 9-6 से पिछड़ रही थीं। इस बीच, सिंधु ने एक अंक लेकर यिंग की बढ़त को कम करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही और दूसरा गेम 18 मिनटों में 16-21 से हार गई।
वेब डेस्क, IBC24