जकार्ता। भारत ने लगातार चौथी बार एशियन गेम्स में मेडल का अर्धशतक बनाया है। भारत के कुल 50 मेडल हो गए हैं। भारत के मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने 18 वें एशियन गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में देश को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिला दिया। मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड जीत लिया।
पढ़ें- सिंधु की फाइनल में हार, सिल्वर से करना पड़ा संतोष
जॉनसन ने फोटो फिनिश में सिल्वर मेडल जीता। भारत ने 36 साल बाद एशियन गेम्स में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ का गोल्ड जीता है। जहां तक गोल्ड और सिल्वर दोनों जीतने का सवाल है तो भारत की ओर से 67 साल बाद ये कारनामा हुआ है। वहीं, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रेस में मोहम्मद अनस, हिमा दास, राजीव और पूवम्मा ने सिल्वर दिलाया। हालांकि गलत रेस के बाद टीम ने गोल्ड के लिए दावा किया है। इस पर आज सुनवाई होगी। एशियन गेम्स के इतिहास में पहला बैडमिंटन गोल्ड जीतने का भारत का इंतजार खत्म हुआ। फाइनल में मुकाबले में पीवी सिंधु ताइवान की ताई जू यिंग से लगातार गेम में 13-21, 16-21 से हार गईं। हालांकि सिंधु ने देश को एशियाड में पहला सिल्वर मेडल जरूर दिलाया।
पढ़ें-ओपी चौधरी के भाजपा का दामन थामते ही स्वागत में लगे बैनर-पोस्टर, मोदी-रमन के साथ तस्वीरों में चौधरी
भारत ने महिला कंपाउंड आर्चरी में सिल्वर मेडल जीता है। वे फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरिया से हार गए। भारतीय टीम आखिर पलों मे लड़खड़ा गई और 231-228 से हार गई. भारत को आखिरी शॉट में 10s की जरूरत थी लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएष। पुरुष आर्चरी टीम को भी फाइनल में हार मिली और वो गोल्ड से चूक गई।
वेब डेस्क, IBC24