एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप: भारतीय महिला टीम पांचवें और पुरुष टीम छठे स्थान पर रहीं

Ads

एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप: भारतीय महिला टीम पांचवें और पुरुष टीम छठे स्थान पर रहीं

  •  
  • Publish Date - June 16, 2024 / 06:06 PM IST,
    Updated On - June 16, 2024 / 06:06 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भारतीय महिला टीम चीन के डालियान में रविवार को समाप्त हुई एशियाई टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप में पांचवें जबकि पुरुष टीम छठे स्थान पर रही।

भारतीय महिला टीम ने क्वालीफिकेशन मैच में ईरान को 2-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। भारत के लिए रथिका सुथांथिरा सीलन और पूजा आरती रघु ने जीत दर्ज की।

वहीं भारतीय पुरुष टीम को पांचवें स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में दक्षिण कोरिया से 1-2 से हार मिली।

वेलावन सेंथिलकुमार ने जीत हासिल की। पर सूरज कुमार चंद और ओम सेमवाल को पराजय झेलनी पड़ी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द