ताशकंद, 14 मई (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य समेत कुल 27 पदक जीते।
भारत अंडर-15 लड़कियों की तालिका में सात स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा जबकि अंडर-15 लड़कों ने दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते।
लड़कियों में अंजी (37 किग्रा), सोनिया (40 किग्रा), तन्वी (43 किग्रा), हंसिका अत्री (46 किग्रा), सुनैना (58 किग्रा), भूमिका (61 किग्रा) और एंजेल (70 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
अक्षिता (33 किग्रा) और तन्वी (64 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की मुक्केबाजों से कड़े मुकाबले में हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-15 लड़कों में यश कुमार (33 किग्रा) और मोहम्मद यासर (58 किग्रा) ने भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक जोड़े।
सस्था वसंत अशोक कुमार (37 किग्रा), समीर बोहरा (43 किग्रा), सुदर्शन वासुदेव चंडक (52 किग्रा) और रौनक पराग लोखंडे (67 किग्रा) ने रजत पदक जीता।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर