Ayodhya Ram Mandir Chori Case: चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया कहां और कैसे इनवेस्ट करते थे पैसा, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज

Ads

Ayodhya Ram Mandir Chori Case: चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया कहां और कैसे इनवेस्ट करते थे पैसा

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 11:49 AM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 11:52 AM IST

Ayodhya Ram Mandir Chori Case: चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपियों ने बताया कहां और कैसे इनवेस्ट करते थे पैसा, पुलिस के सामने खोले कई बड़े राज /Photo Creadit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की रकम शेयर मार्केट में निवेश की जाती थी
  • रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाते थे ताकि संदेह न हो
  • जांच के दौरान कई बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं

अयोध्या। Ayodhya Ram Mandir Chori Case: उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिला जेल में बंद चढ़ावा चोरी के तीनों आरोपियों अनुकल्प, लवकुश व करुणेश ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे और अन्य लोगों को देकर मोटी ब्याज भी वसूलते थे।

 

शेयर मार्केट में लगाते थे लाखों रुपये

पुलिस पूछताछ में आरोपियों का कारनाम जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपियों ने बताया कि उन पर कोई शक न करे, इसलिए अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खाते से पैसा भेज कर उसे ट्रांसफर कराते थे और शेयर मार्केट में लाखों रुपये लगाते थे। पुलिस ने आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों को फ्रीज करा दिया है, जिनमें लाखों के लेन-देन का सबूत मिला है।

Ayodhya Ram Mandir Chori Case आरोपियों के रिकवर हुए चैट से पैसों के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर आपसी विवाद की बातें भी सामने आई हैं। पुलिस ने अभी भी अनुकल्प के पिता रवींद्र मिश्र व चाचा रामेंद्र मिश्र सहित सराफा कारोबारी विजय कौशल को हिरासत में रखा है। कारोबारी पर आरोप है कि वह उन आभूषणों को गला देता था जिसे
अनुकल्प देता था।

नोटों की गड्डियां, सोने के आभूषण और एक कार बरामद

पुलिस जांच में सामने आया है कि पुलिस को आरोपियों के ठिकानों से नोटों की गड्डियां, सोने के आभूषण और एक कार बरामद होने की पुष्टि की है। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस आरोपी के घर से कितनी नकदी या कितने आभूषण मिले हैं। बरामदगी का पूरा ब्योरा जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक किया जा सकता है।

आठ आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Ayodhya Ram Mandir Chori Case इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, SIT इस पूरे मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही सीएम को रिपोर्ट सौंपी जा सकत है।

 

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में क्या नया खुलासा हुआ है?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि चोरी की रकम शेयर मार्केट में निवेश की जाती थी।

आरोपी पैसे कैसे ट्रांसफर करते थे?

जांच के मुताबिक, आरोपियों ने संदेह से बचने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम ट्रांसफर की।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने आरोपियों और उनसे जुड़े कुछ लोगों के बैंक खातों को फ्रीज किया है तथा वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

जांच में और क्या सामने आया है?

पुलिस के अनुसार, बरामद चैट में पैसों के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर विवाद के संकेत मिले हैं।

क्या मामले की जांच अभी जारी है?

हां, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है और मामले में वित्तीय लेन-देन व अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।