एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप का उद्घाटन, 29 देश भाग लेंगे

Ads

एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप का उद्घाटन, 29 देश भाग लेंगे

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 10:25 PM IST

अहमदाबाद, 12 मई (भाषा) एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2026 का मंगलवार को गांधीनगर में उद्घाटन हुआ जिसमें 30 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

यह टूर्नामेंट 11 से 17 मई तक चलेगा ।

गुजरात के खेल राज्यमंत्री जयराम गमित ने उद्घाटन समारोह में कहा कि गुजरात ने विकास के लिये ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल सेक्टर में भी दुनिया का ध्यान खींचा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ गुजरात में ऐसी उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा स्थानीय और भारतीय खिलाड़ियों के लिये काफी अहम है । इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुसार तैयारी का मौका मिलेगा और उनका आत्मविश्वास बढेगा ।’’

भाषा मोना

मोना