(Share Market Hike Today/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Share Market Hike Today: सप्ताह के आखिरी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी (Share Market Hike Today) देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। दोपहर करीब 2:50 बजे कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 871 अंकों की बढ़त के साथ 77,612.91 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी लगभग 257 अंक चढ़कर 24,219.56 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में खरीदारी का माहौल रहने से निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा है।
शुक्रवार के कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के कुछ शेयर दबाव में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही। जिससे बाजार में व्यापक तेजी का संकेत मिला।
सेंसेक्स की बढ़त में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों का अहम योगदान रहा। एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, इंडिगो, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं भारती एयरटेल, सन फार्मा और कुछ अन्य शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे बाजार को सहारा मिला। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली में कमी और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद ने भी वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार (Share Market Hike Today) पर देखने को मिला।
एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को अच्छी तेजी (Share Market Hike Today) रही। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे जिससे वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे। वहीं, पिछले कारोबारी दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुछ बिकवाली की। लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बड़ी खरीदारी कर बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: