अटवाल-किराडेक पीजीए टीम स्पर्धा में संयुक्त 77वें स्थान पर

Ads

अटवाल-किराडेक पीजीए टीम स्पर्धा में संयुक्त 77वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - April 23, 2021 / 08:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

न्यू ऑर्लीन्स, 23 अप्रैल (भाषा) अर्जुन अटवाल और किराडेक अफिबारनरैट ने अंतिम होल में बर्डी जमायी लेकिन इसके बावजूद उनकी जोड़ी पीजीए टूर की एकमात्र टीम स्पर्धा ज्यूरिख क्लासिक गोल्फ के पहले दिन के बाद काफी पीछे चल रही है।

भारत और थाईलैंड के खिलाड़ी ने पहले दिन एक अंडर 71 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 77वें स्थान पर हैं।

नार्वे के विक्टर हॉवलैंड और क्रिस वेंटुरा ने 10 अंडर 62 का स्कोर बनाया तथा वे ब्राइसस गार्नेट और स्कॉट स्टालिंग्स के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

कोरिया के केएच ली ने काइल स्टेनली के साथ जोड़ी बनायी है। उन्होंने नौ अंडर 63 का स्कोर बनाया और वे सात अन्य जोड़ियों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा पंत

पंत